फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रक ड्राइवर का शव

Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में आजमपुर-द्वियोरी के बीच ट्रक ड्राइवर सुनील का शव पड़ा मिला। सुनील रविवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला था लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सिडेंटल चोटें लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रहलादपुर पसिया नगला निवासी सुनील (35) पुत्र ओमप्रकाश हरियाणा में रहकर ट्रक चलाता था। वह दो दिन पहले ही हरियाणा से घर लौटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में मंझले था। उनके बड़े भाई अनिल के मुताबिक सुनील रविवार सुबह नौ बजे अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिवारवाले देर रात तक सुनील का इंतजार करते रहे। इधर, सोमवार सुबह आजमपुर और द्वियोरी के बीच सुनील का शव पड़ा मिला। उसके नजदीक ही बाइक और चप्पलें पड़ी थीं। राहगीरों ने उसके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआत में पुलिस उसे अज्ञात मानती रही लेकिन दोपहर के समय सुनील के परिवारवाले कोतवाली पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सिडेंटल चोटों की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस मान रही है कि शायद उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। परिवार वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed