{"_id":"617996ce65a184704d702005","slug":"crime-badaun-news-bly464352933","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया में एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में कुंडे से फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके से भाई समेत परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना बुधवार तड़के चार बजे हुई। सुकटिया निवासी सोमवती (30) पत्नी कुंवरपाल मंगलवार शाम अकेले ही कमरे में जाकर सो गई थी। उसके तीनों बच्चे भी पास में चारपाई पर लेटे रहे। बुधवार तड़के कुंडे से बंधे फंदे से सोमवती का शव लटका देखकर पति चीख पड़ा। परिवार के लोग भी जाग गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भनक लगते ही पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। पति कुंवरपाल ने ससुराल मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया कॉल कर मृतका के परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। मृतका के भाई दाताराम समेत उसके परिवार के लोगों ने शव देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। यह देख पति समेत परिवार के दो-तीन लोग मौके से खिसक गए।
मृतका के भाई दाताराम ने ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसने तहरीर भी सौंप दी। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद सीओ गजेंद्र सिंह और मजिस्ट्रेट को बुला लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही शव को कब्जे में लिया गया। दाताराम ने पुलिस को बताया कि कुंवरपाल उसकी बहन को बाइक के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतका के परिवार के लोग कोतवाली से यह कहते हुए चले गए थे कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। संवाद