फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

परचून की दुकान पर सिपाही बनकर पहुंचा शातिर, 11 हजार ठग ले गया

Tue, 26 Oct 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव कस्बे में ठगी के शिकार हुए योगेश मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव कस्बे में एक शातिर थाने का सिपाही बनकर परचून के दुकानदार से करीब 11 हजार रुपये ठग ले गया।
विज्ञापन

कसेर निवासी योगेश मिश्रा की पैठ बाजार में थोक की परचून की दुकान है। योगेश सोमवार शाम अपनी दुकान पर बैठे थे। एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। बोला कि वह कुंवरगांव थाने में सिपाही है। उसकी अभी पोस्टिंग हुई है। यहीं किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। आज उसके बेटे का जन्मदिन है। उसे कुछ सामान चाहिए। वह जो बताता गया उसके अनुसार योगेश मिश्रा सामान पैक करते गए। करीब चार हजार रुपये का सामान निकलवा लिया। तभी बोला कि उसके घर पर कई रिश्तेदार आएंगे। आपके पास खुले रुपये हों तो दे दो। वह कमरे पर चलकर दो-दो हजार के नोट दे देगा। इस पर सुनील ने कुछ रुपये अपनी दुकान से निकाले, सामने दुकानदार विवेक चौहान से सात हजार रुपये और एक अन्य दुकानदार से कुछ रुपये लिए। उन्होंने करीब 11 हजार के खुले रुपये दे दिए। उसने दुकानदार से कहा कि वह उसके कमरे तक छोड़ दे। दुकानदार उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। वह मकान में गया और बाहर निकल आया। बोला उसकी पत्नी नहा रही है, ये सामान थाने में रखना पड़ेगा। वह दुकानदार को थाने के नजदीक ले गया और उसे वहीं खड़ा कर दिया। बोला कि वह अभी रुपये लेकर आ रहा है। तभी सामान लेकर जाएगा। ये कहकर वह आगे बढ़ गया और उसे चकमा देकर भाग गया। काफी देर तक योगेश ने इंतजार किया, जब युवक नहीं लौटा तो उसने थाने में जाकर पता किया। वहां पता चला कि उस तरह का कोई सिपाही वहां नहीं है। तब योगेश को ठगे जाने का अहसास हुआ। योगेश मिश्रा ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस को मंगलवार को तहरीर देंगे।

-
कुछ समय पहले ठगा गया था फल विक्रेता
सोमवार को जिस तरह परचून के दुकानदार को ठगी का शिकार बनाया गया। उसी तरह कुछ समय पहले एक फल विक्रेता को निशाना बनाया गया। उसके पास एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कहा कि आज उसकी बहन की लगन जा रही है। फलों की एक टोकरी बना दो। उसके अलावा चार हजार रुपये लिए। फल विक्रेता को वह साथ ले गया और पंजाब नेशनल बैंक के सामने दुकानदार को बैठाकर रफूचक्कर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed