फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भट्ठे पर काम के लिए जाने से इनकार किया तो ठेकेदार ने चार को पीटा

Mon, 25 Oct 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी में पिटाई से घायल दंपती के साथ मौजूद बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। गुजरात के ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए जाने से इनकार करने पर ठेकेदार ने दंपती समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। दंपती समेत तीन लोगों का पुलिस ने मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह गंजशहीदा मोहल्ले की है। यहां रहने वाले वसीम ने बताया कि पिछले महीने दूसरे प्रदेशों में ईंट-भट्ठों पर मजदूर भेजने वाले एक ठेकेदार ने चार सदस्यों को बुक किया था। उस वक्त ठेकेदार ने यह नहीं बताया था कि मजदूरों को गुजरात जाना है। गुजरात के बारे में पता लगते ही वसीम ने बाहर जाने से इनकार कर दिया। उसने एडवांस में लिए गए 45 हजार रुपये भी लौट दिए। ऐसा ही वसीम के साले सुभान ने भी किया। उसने भी ठेकेदार को रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी से गुस्साए ठेकेदार ने वसीम, उसकी पत्नी मुस्कान, साले सुभान और सास नाजनीन की पिटाई कर दी। पिटाई से मुस्कान लहूलुहान हो गई। मारपीट में ठेकेदार का भाई भी शामिल रहा। घायल वसीम ने बताया कि ठेकेदार एडवांस रकम का ब्याज मांग रहा है। बाद में घायल दंपती और उसके परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। घायलों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस गंजशहीदा मोहल्ले में भी गई लेकिन ठेकेदार नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed