फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खनन कर रहे वाहनों के ड्राइवरों ने खेत मालिक को पीटा, कुचलने की कोशिश

Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
मुनेंद्र पाल सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ के पास खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों और जेसीबी के ड्राइवरों ने विरोध करने आए एक किसान से मारपीट की। साथ ही उसे ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया। ड्राइवरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब 12 बजे का है। नरऊ निवासी एक व्यक्ति के खेत में पिछले तीन-चार दिनों से मिट्टी का खनन हो रहा था। पड़ोस में ही मुनेंद्र पाल सिंह का खेत है। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां उसके खेत में होकर निकल रहीं थीं। देर रात इस बात की सूचना मिली तो मुनेंद्र पाल उसी समय बाइक लेकर खेत पर पहुंच गया। उसने अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रालियों के निकलने का विरोध किया। वाहनों के ड्राइवरों को बताया कि उसने बुआई के लिए अपना खेत तैयार किया है। वाहन निकलने से खेत की मिट्टी धंसने लगी है। मुनेंद्र ने काम रोकने का दबाव बनाया। आरोप है कि तभी जेसीबी और ट्रैक्टर ड्राइवर इकट्ठा हो गए और उन्होंने मुनेंद्र पाल की पिटाई कर दी, आरोप है कि उसे ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

मुनेंद्र ने पुलिस और अपने परिजन को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही काफी संख्या में लोगों को बुला लिया। जानकारी पाकर कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से जेसीबी और मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया, साथ ही उनके ड्राइवरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुनेंद्र की शिकायत पर जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने खनन विभाग के अफसरों से भी बात की है। यहां बता दें कि नरऊ में एक अन्य स्थान पर भी पिछले दिनों खनन का मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा था। तब पुलिस ने खनन की अनुमति बताकर कार्रवाई नहीं की थी।

-
उझानी कोतवाली क्षेत्र से एक जेसीबी और दो मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं हैं। इस संबंध में एक तहरीर भी आई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

उझानी पुलिस की गिरफ्त में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत जेसीबी मशीन। संवाद

उझानी पुलिस की गिरफ्त में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत जेसीबी मशीन। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed