फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हाथरस में लिया जाएगा डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल, दंपती रवाना

Thu, 14 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से लापता बच्चे के माता-पिता बुधवार को पुलिस के साथ हाथरस रवाना हो गए। यहां उनका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि हाथरस जिले में मिला बच्चा दंपती का है या किसी और का।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की रात कल्लिया काजमपुर गांव से पांच माह का आयुष उस समय लापता हो गया था जब वह मां कन्यावती के साथ चारपाई पर सो रहा था। परिवारवालों को उसके लापता होने की जानकारी रात 12 बजे नींद खुलने पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। बच्चे की अपहरण की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस और एसओजी टीम बालक की तलाश में लगी थी। दो दिन पहले पुलिस को पता चला कि हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ हाईवे किनारे बैग में एक बच्चा मिला है। उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस आयुष के पिता नेम सिंह और कन्यावती को हाथरस ले गई। उन्होंने बच्चे को देखकर दावा किया था कि यह उनका आयुष है। इस पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के मिलान पर ही बच्चे को सौंपने की बात कही थी।
विज्ञापन

बुधवार को कुंवरगांव पुलिस नेम सिंह और उनकी पत्नी कन्यावती को हाथरस ले गई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को हाथरस में दंपती के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही साफ होगा कि हाथरस में मिला बच्चा आयुष है नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed