{"_id":"6165e0eb8ebc3e1fe27a4da1","slug":"crime-badaun-news-bly4627195200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी की जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी की जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के बिजली उपकेंद्र रोड स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में सोमवार रात चोरी की कोशिश की गई। चोर पीछे का गेट खोलकर अंदर तक घुसे पर लॉकर नहीं खोल सके। घटना के बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है।
मोहल्ला संख्या छह बिजली उपकेंद्र रोड पर बदायूं जिला सहकारी बैंक शाखा है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे सहयोगी कर्मी अनिल कुमार ने बैंक के मुख्य गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वहां सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। साथ ही कैश विंडो के अंदर लगे लॉकर के आसपास लगी सीमेंट की दीवार भी टूटी है। इसके बाद अनिल कुमार ने सूचना शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार को दी और बैंक की स्थिति से अवगत कराया। थोड़ी देर में वह भी बैंक पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली को दी।
कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा पुलिस के साथ बैंक में पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि चोर सीड़ियों से बैंक के अंदर घुसे। उन्होंने लॉकर को तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश की मगर वह उसे तोड़ नहीं सके। इससे बैंक में चोरी होने से बच गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
इधर, बैंक प्रबंधक रुपेश कुमार ने बताया कि लॉकर के अंदर सरकारी रिकार्ड के मुताबिक दो लाख 82 हजार का कैश रखा हुआ है। इसको खुलवाने के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। संवाद