{"_id":"6165e0ef8ebc3e628e03a235","slug":"crime-badaun-news-bly462719443","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवर फटने से हुई खेमकरन की मौत, अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवर फटने से हुई खेमकरन की मौत, अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक खेमकरन (फाइल फोटो)।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अढौली में निजी मंदिर में सोमवार देर रात मिले प्रधान के पति के दादा के शव के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम में मौत की वजह लिवर फटना आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुत्थी और उलझ गई है।
अढौली निवासी बुजुर्ग खेमकरन (80) का रक्तरंजित शव सोमवार रात 11 बजे उन्हीं के मंदिर में फर्श पर पड़ा मिला था। मंदिर में उसकी चारपाई से लेकर बरामदे तक तीन स्थानों पर खून पड़ा था। बेटे राजकुमार और नाती (प्रधान के पति) पोप सिंह ने धारदार हथियार से हत्या बताकर पुलिस को बुला लिया था। रात में मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला जो हत्या की गुत्थी को सुलझा सकता।
पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर मंगलवार सुबह अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय और प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह फिर अढौली पहुंचे और परिजन समेत पड़ोस के लोगों से जानकारी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक- उसकी मौत लिवर फटने से हुई। लिवर फटने के बाद ही उसके मुंह और नाक से खून बहा। लिवर किस प्रहार फटा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
-
अच्छे मूर्तिकार थे खेमकरन
मृतक बुजुर्ग खेमकरन काबिल मूर्तिकार थे। उन्होंने एक दशक पहले निजी खर्चे पर एक मंदिर का निर्माण कराया था। करीब चार सौ वर्ग गज रकबा में स्थित मंदिर में देवी-देवताओं की आधा दर्जन मूर्तियां हैं। सभी मूर्तियां खुद ही बनाई थीं। दो दशक पहले उसकी पत्नी रामश्री का निधन हो गया तो उसने उनकी और अपनी मूर्ति भी बनाकर मंदिर में स्थापित कर लीं। पहली मंजिल पर हालांकि निर्माण कार्य अभी चल रहा है लेकिन दीवार और पिलर पर प्लास्टर के दौरान जिस तरह के डिजाइन उकेरे गए हैं, वह भी खेमकरन की काबलियत प्रदर्शित करते हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में लगी हनुमान प्रतिमा व तीन-चार पार्कों में स्थापित आंबेडकर की मूर्तियां भी खेमकरन ने बनाई हैं।
------
आर्थिक रूप से भी मजबूत है खेमकरन का परिवार
खेमकरन ने मंदिर निर्माण पर लाखों रुपया खर्च किया। कृषि योग्य भूमि भी करीब 25 बीघा है। तीन बेटों में एक जंडैल सिंह का निधन हो चुका है। जंडैल के बेटे पोप सिंह की पत्नी रीना अढौली गांव की प्रधान है। पंचायत चुनाव में खेमकरन की अहम भूमिका रही। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण के दौरान लोगों ने भी आर्थिक मदद का प्रस्ताव रखा लेकिन खेमकरन ने किसी का सहयोग नहीं लिया था।
-
मृतक खेमकरन के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। हत्या समेत कुछेक अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही हकीकत उजागर कर देगी।
- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ