{"_id":"6165ddfa8ebc3eb34b14093b","slug":"crime-badaun-news-bly4627171141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेन-देन के विवाद में मारपीट, महिलाओं से खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेन-देन के विवाद में मारपीट, महिलाओं से खींचतान
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज इलाके में मारपीट और महिलाओं से खींचतान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो थाना क्षेत्र के गोठा गांव का है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी के लिए दातागंज निवासी अपने साले से 20 हजार रुपये और कुछ जेवर उधार लिए थे। उसने अपने बेटे की शादी कर ली। कुछ समय पहले साले ने बहनोई से रुपये और जेवर मांगे। इससे दोनों में विवाद हो गया। इस पर उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इससे उसकी पत्नी अपने मायके दातागंज चली गई। रविवार दोपहर बहनोई ने साले को फोन करके बताया कि वह अपने रुपये और जेवर ले जाए। इससे साला अपनी बहन और पत्नी के साथ गोठा गांव पहुंचे। तभी उक्त व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ उनको घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं से खींचतान की गई। इससे दोनों के कुंडल भी कहीं गिर गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने साले को ही थाने में बैठा लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद