फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इनकार करने पर हंगामा

Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इनकार करने पर दातागंज के गांव नेता झुकसा में हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के लामबंद होने की सूचना पर समरेर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। यहां दो घंटे की पंचायत के बाद समझौता हो गया। अब दुकान पर बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को बाल काटे जाएंगे।
विज्ञापन

दातागंज के नेता झुकसा गांव में कई जातियों के लोग रहते हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। यहां गांव का ही एक युवक हेयर कटिंग सैलून चलाता है। बताया जाता है कि रविवार को गांव के अनुसूचित जाति के दो युवक उसकी दुकान पर बाल कटवाने गए। युवक ने उनके बाल काटने से मना कर दिया। सोमवार को फिर दोनों युवक बाल कटवाने के लिए दुकान पर पहुंचे। बताते हैं कि इस पर सैलून संचालक ने साफ कह दिया कि वह अनुसूचित जाति के लोगों के बाल नहीं काटेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर गांव में दो पक्ष लामबंद होने लगे। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समरेर चौकी ले आई। यहां दो घंटे की पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तय हुआ कि अगर युवक गांव में बाल काटने की दुकान चलाएगा तो उसे बिना किसी भेदभाव के सभी जाति व धर्म के लोगों के बाल काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नेता झुकसा में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। यह बात साफ कर दी गई है कि अगर बाल काटने की दुकान खोलनी है तो वहां सभी लोगों के बाल काटने होंगे। अगर इसके बाद भी भेदभाव की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed