फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

इस्लामनगर का जाकिर निकला शातिर, खाते खुलवाए, कराया लाखों का लेनदेन

Sun, 10 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शुक्रवार को इस्लामनगर इलाके से पकड़ा गया जाकिर बहुत शातिर निकला। उसने बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव धंतिया के साइबर ठगों के संपर्क में आकर अपने इलाके में कई लोगों के खाते खुलवाए थे। फिर उनमें लाखों रुपये का लेनदेन कराया था। यहां से पकड़कर ले गई हरियाणा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जबकि उसका साला शाकिर उर्फ छोटू छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के पलवल जिले की पुलिस ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेपल में दबिश दी थी। पलवल पुलिस यहां से शाकिर उर्फ छोटू को पकड़कर इस्लामनगर ले गई और उसकी निशानदेही पर जाकिर पकड़ा गया। जाकिर रिश्ते में शाकिर उर्फ छोटू का बहनोई है। जब पुलिस ने शाकिर को पेपल गांव से पकड़ा था। तब गांव में शोर हुआ था कि उसका अपहरण हो गया। इस पर थाना पुलिस और एसएसपी ने जिले में नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई लेकिन शाकिर को पकड़कर ले गई टीम पुलिस को नहीं मिली। इससे पता भी नहीं चला कि उसे कौन पकड़कर ले गया है।
विज्ञापन

इधर, देर शाम पता चला कि साले बहनोई को दिल्ली की साइबर सेल पकड़कर ले गई है। हकीकत बाद में पता लगी कि उन्हें हरियाणा के पलवल जिले की पुलिस पकड़कर ले गई थी। पलवल पुलिस ने शाकिर उर्फ छोटू को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि पलवल जिले में बरेली में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ ऑनलाइन ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज है। जिन लोगों से ऑनलाइन ठगी की गई थी। उनके रुपये जाकिर द्वारा खुलवाए गए खातों में आए थे। इससे पलवल पुलिस ने जाकिर को पकड़ा था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जाकिर को नहीं पहचानती थी हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस इस्लामनगर के जाकिर को नहीं पहचानती थी। इससे उसको तलाश करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह उसके रिश्तेदारों का पता लगाया। उसका सबसे नजदीकी शाकिर निकला। पुलिस ने उसके बारे में छानबीन कर शुक्रवार को पेपल गांव में दबिश दी और शाकिर को पकड़ लिया। फिर उसके जरिये जाकिर पकड़ा गया।
-
धंतिया के ठगों की जड़ संग्रामपुर-लक्ष्मीपुर में
बरेली के गांव धंतिया में दो साल पहले बरेली के तत्कालीन एएसपी अभिषेक वर्मा ने शहर के थानों की पुलिस के साथ दबिश दी थी। पूरी रात चली दबिश में सोलह लोग पकड़े गए थे। कई घरों से मर्सडीज समलक्जरी कारें, लैपटॉप, आधार कार्ड व काफी रकम बरामद की गई थी। पता लगा कि साइबर ठगी के धंधे में लिप्त ये लोग ऑनलाइन ठगी के साथ ही हवाला के जरिये रकम की हेराफेरी करते थे। इस मामले के साथ ही बिथरी चैनपुर पुलिस ने भी कुछ लोगों की धरपकड़ की तो भेद खुला कि धंधे की जड़ बिसौली कोतवाली के गांव संग्रामपुर व लक्ष्मीपुर में है। इस बीच कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जाकिर का कनेेक्शन भी धंतिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने पेपल गांव से पकड़े गए युवक शाकिर उर्फ छोटू की निशानदेही पर इस्लामनगर निवासी उसके बहनोई जाकिर को गिरफ्तार किया था। पलवल जिले में ऑनलाइन ठगी मामले में एफआईआर दर्ज है। उसमें जाकिर का नाम सामने आया था। वहां की पुलिस ने पेपल के शाकिर को छोड़ दिया है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed