फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खेल मैदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली। खजुरिया में खेल के मैदान को लेकर दो पक्ष फिर आमने सामने आ गए। गनीमत रही कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही एक पक्ष भाग निकला और दूसरे पक्ष के मजदूरों को पुलिस पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खजुरिया में ग्राम पंचायत की ओर से बनाए जा रहे खेल के मैदान और कब्रिस्तान को लेकर कई माह से विवाद चल रहा है। 24 सितंबर को जिलाधिकारी दीपा रंजन द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान भी एक पक्ष ने उनकी कब्रिस्तान की भूमि को खेल के मैदान में मिलाने की बात उठाई थी। डीएम ने तहसील प्रशासन को तत्काल नापतोल कर विवाद समाप्त करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शुक्रवार को मामला तब चर्चा में आया जब एक पक्ष के लोग कब्रिस्तान के चारों ओर तारकसी करने लगे, वहीं ग्राम पंचायत द्वारा खेल के मैदान की बाउंड्री कराई जा रही थी। इस पर दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। बात बिगड़ती इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक पक्ष के लोग भाग भाग गए, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ मजदूरों को पुलिस पकड़ लाई। पकड़े गए मजदूरों को देर शाम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

-
शिकायत पर एक बार जमीन की नपत हो चुकी है। शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में टीम दोबारा नपत करेगी। विवाद करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed