फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

साड़ियां बेचने वाले को ले गई साइबर सेल दिल्ली की टीम

Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
शाकिर उर्फ छोटू। संवाद - फोटो : BADAUN
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेपल से शुक्रवार सुबह नीली बत्ती लगी गाड़ी से पांच लोग साड़ी विक्रेता को ले गए। सूचना पर एसएसपी ने जिलेभर में चेकिंग कराई। सुबह से लेकर शाम तक जगह-जगह पुलिस टीमें लगाकर वाहनों की तलाशी कराई गई पर यह साफ नहीं हो सका कि युवक को कौन ले गया है। रात में एसएसपी ने जानकारी दी कि युवक को साइबर सेल दिल्ली की टीम ऑनलाइन ठगी के मामले में ले गई है।
विज्ञापन

ग्राम पेपल निवासी शाकिर उर्फ छोटू (20) पुत्र भूतेशाह छत्तीसगढ़ में बाइक पर फेरी लगाकर साड़ियों को बेचता है। परिवार वालों के मुताबिक छोटू करीब 15 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ से गांव लौटा था। तब से वह यहीं था। शुक्रवार सुबह दस बजे छोटू अपने घर के बाहर खड़ा था। साथ में गांव के ही भूरे और यूनुस भी खड़े थे। इसी दौरान सफेद रंग की नीली बत्ती लगी एक गाड़ी आई। उसमें पांच लोग सवार थे। गाड़ी रुकने के बाद उसमें से तीन लोग उतरे और उन्होंने छोटू समेत तीनों लोगों को पकड़ लिया। तभी गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि इन दोनों को नहीं छोटू को पकड़ो। इतना सुनकर उन लोगों ने छोटू को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी बिसौली की ओर ले गए। ये देखकर साथी ग्रामीण हैरान रह गए। सूचना पर तुरंत यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिले भर में चेकिंग शुरू करा दी। खासकर जिले के सीमावर्ती थानों बिसौली, फैजगंज बेहटा, बिल्सी, इस्लामनगर और जरीफनगर इलाके में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कराई गई। सूचना पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह चौहान भी पहुंच गए। कई घंटे चेकिंग चली, इस दौरान जगह-जगह जाम भी लगा लेकिन शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला। रात को साफ हुआ कि युवक को साइबर सेल दिल्ली की टीम ऑनलाइन ठगी के मामले में ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शुक्रवार सुबह वजीरगंज के पेपल गांव से एक युवक को गाड़ी में डालकर कुछ लोग ले गए थे। उस समय ये पता नहीं चला था कि युवक को कौन ले गया। इसलिए चेकिंग कराई गई। पता चला है कि दिल्ली से साइबर सेल की टीम आई थी। टीम ने पेपल गांव से शाकिर और इस्लामनगर से भी एक युवक को पकड़ा है। दोनों को टीम अपने साथ ले गई है। वहां का ऑनलाइन ठगी का मामला बताया जा रहा है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed