फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सीबीआई ने उदय प्रकाश के खिलाफ उसकी पत्नी को बनाया गवाह

Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। गुप्ता दंपती हत्याकांड में सीबीआई ने तीन साल पहले आत्महत्या कर चुके उदय प्रकाश की पत्नी को ही उसके खिलाफ गवाह बना दिया है। सूत्रों का कहना है कि परिवारवालों को भी गवाह बनाने की कोशिश की गई लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। यहां बता दें कि इस मामले में सीबीआई की शक की सुई उदय प्रकाश पर है। यहां बता दें कि इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सन 2015 में कटरा ब्राहमपुर मोहल्ले के रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शन्नो गुप्ता की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। जांच कर रही सीबीआई ने साल 2017 में मोहल्ले के कई लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे। उनमें उदय प्रकाश और उनके परिवार वालों के भी ब्लड सैंपल शामिल थे। इसी दौरान साल 2018 में पारिवारिक कलह के चलते उदय प्रकाश ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसके कुछ दिन बाद उनकी पत्नी घर छोड़कर ायके चली गई। बाद में उसने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। तब से वह लौटकर बदायूं नहीं आई। इधर, दो साल तक सीबीआई ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उदय प्रकाश का दंपती की हत्या में हाथ था। करीब एक माह पहले सीबीआई ने उदय प्रकाश के घर से कुछ पुरानी वस्तुओं को बरामद किया। उनमें दो पुराने कपड़े, छत पर पड़ा एक पुराना चाकू, कुछ फोटो और कुछ कागजात थे। इस दौरान यह संकेत मिलने लगे कि सीबीआई उदय प्रकाश को ही आरोपी मान रही है। अब सीबीआई ने उदय प्रकाश के खिलाफ उसकी पत्नी को ही खड़ा कर दिया है। उसे गवाह बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि उदय प्रकाश के खिलाफ उसके परिवारवालों को भी गवाह बनाने की कोशिश की गई लेकिन वे तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

-
जब लूट ही नहीं तो लूट का इरादा कैसा
गुप्ता दंपती हत्याकांड की जांच की शुरुआत में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई थी। जिस समय दंपती की हत्या हुई तब वह सोने की अंगूठी और चेन पहने थे। इनमें से कोई सामान नहीं लूटा गया था। अब सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच में अब लूटपाट की कोशिश में हत्या बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आला कत्ल पर उठ चुके हैं सवाल
दोहरे हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लेकर पुलिस की जांच तक आला कत्ल के रूप में पेचकस सामने आया था। साल 2019 और 20 तक आला कत्ल पेचकस ही बताया गया लेकिन एक माह पहले सीबीआई की जांच में आला कत्ल पेचकस के स्थान पर चाकू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed