{"_id":"615f55558ebc3e6248567fa9","slug":"crime-badaun-news-bly462182352","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयप्रकाश के परिवार का नार्को और पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयप्रकाश के परिवार का नार्को और पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुप्ता दंपती हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई का मानना है कि इस मामले में तीन साल पहले आत्महत्या कर चुके उदयप्रकाश का हाथ था। इस बात की पुष्टि के लिए सीबीआई अब उनके परिवारवालों के पॉलीग्राफिक और नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है।
सन 2015 में रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शन्नो गुप्ता की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद उनके सड़े गले शव बरामद हुए थे। शुरुआत में कोतवाली पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला था कि दंपती की पेचकस से गोदकर हत्या की गई थी। कुछ समय बाद मामला सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
करीब एक माह पहले सीबीआई ने स्वर्गीय गुप्ता के पड़ोसी उदयप्रकाश के घर की तलाशी ली। उनके घर से कुछ सामान बरामद किया। इसमें दो पुराने कपड़े, छत पर पड़ा पुराना चाकू, कुछ फोटो और कुछ कागजात थे। इसके बाद सीबीआई तीन साल पहले आत्महत्या कर चुके उदयप्रकाश पर हत्या करने का शक जता रही है। इसके चलते उनके परिवारवालों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीबीआई जल्द ही उदयप्रकाश के परिवार वालों का पॉलीग्राफिक और नार्को टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
-
परिवार वाले बोले- टेस्ट के लिए तैयार
उदयप्रकाश के परिवार वाले पॉलीग्राफिक और नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं, हालांकि वह इस संबंध में कुछ और बताने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि उदयप्रकाश ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था। फिर भी वह हर परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। संवाद