फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उसावां में 60 हजार में बेची कुशीनगर की किशोरी

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में कुशीनगर की एक किशोरी को 60 हजार रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक नामजद समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि घटना के संबंध में किशोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें किशोरी रोते हुए खुद को कुशीनगर की रहने वाली बता रही है। उसका कहना है कि वह वहां एक निजी अस्पताल में काम करती थी। करीब 15 दिन पहले दिल्ली में भर्ती पिता को देखने आई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे दो युवकों ने नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे यहां नगरिया चिकन गांव ले आए। यहां आकर उसे पता चला कि उसे 60 हजार रुपये में बेचा गया है। यहां भागेश नाम के युवक ने उससे जबरिया शादी कर ली। उसका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से किशोरी भागेश के घर में रह रही थी। तीन दिन पहले पड़ोसियों ने किशोरी को रोते हुए देखा। इस पर लोग उसके घर पहुंचे और उसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा। इसके आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव जाकर पुलिस किशोरी को थाने ले आई। उससे पूरे मामले की जानकारी की गई। उसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान पुत्तुलाल की तहरीर पर नगरिया चिकिन निवासी भागेश और कुशीनगर में थाना कप्तानगंज के गांव रामकोला निवासी भोला के खिलाफ अपहरण, जबरन शादी करने, पाक्सो एक्ट और उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इसमें भागेश समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उसावां के नगरिया चिकन गांव में कुशीनगर की एक किशोरी मिली है। इसमें पूर्व प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। दो लोगों को पकड़ा भी गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जो मुख्य आरोपी है, उसे तलाश कराया जा रहा है।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed