फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रधान के भतीजे के अपहरण की कोशिश

Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बृहस्पतिवार रात कादरचौक में ग्राम प्रधान के भतीजे के अपहरण की कोशिश की गई। उनका भतीजा रात करीब नौ बजे गांव लौट रहा था, इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। गनीमत ये रही कि ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर दी और युवक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सुर्खा निवासी सिपट्टर (25) ग्राम प्रधान नेम सिंह का भतीजा है। बृहस्पतिवार शाम उसके गांव में क्षेत्रीय लेखपाल सैय्यद अली आए थे। वह अपना काम निपटाने के बाद गांव से चले गए लेकिन उनका बस्ता वहीं रह गया। तब तक लेखपाल खिरिया गांव पहुंच गए। उन्होंने रास्ते से प्रधान को फोन किया और अपना बस्ता भिजवाने को कहा। इस पर सिपट्टर उनका बस्ता लेकर खिरिया गांव पहुंचा। बस्ता देकर सिपट्टर गांव लौट रहा था। इसी दौरान खिरिया वाकरपुर के बीच तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बंधक बनाकर खेतों की ओर खींच ले गए। सिपट्टर की बाइक वहीं पड़ी रह गई।
विज्ञापन

सिपट्टर के काफी देर बाद भी न लौटने पर परिवारवाले उसे देखने के लिए निकले। सड़क किनारे बाइक पड़ी देखी तो शोर मचा दिया। इस पर गांव के काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने चारों ओर से घेरबंदी कर दी। इससे बदमाश सिपट्टर को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। सिपट्टर छूटकर भाग आया। सूचना पर रात सवा दस बजे एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ उझानी गजेंद्र सिंह श्रोत्रीय मौके पर पहुंच गए। उससे पहले थाना पुलिस आ गई। फिर जंगल में कांबिंग शुरू कर दी गई। देर रात तक बदमाशों की तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर एसओजी भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कादरचौक इलाके में पहुंचे हैं। अगवा बताया जा रहा युवक मिल गया है। अभी उससे जानकारी जुटाई जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed