{"_id":"615f535f8ebc3ea65d542a3e","slug":"crime-badaun-news-bly462181095","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली सराय के नाले में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली सराय के नाले में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के पटियाली सराय मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक नवजात का शव नाले में पड़ा मिला। इससे मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई। सूचना पर कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब छह माह के गर्भस्थ शिशु का शव नाले से निकाला। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शव बुधवार रात किसी समय नाले में डाला गया। जिस जगह नवजात का शव पड़ा मिला उसके आसपास कोई निजी अस्पताल नहीं है, हालांकि दातागंज तिराहा और पुरानी चुंगी के आसपास निजी अस्पताल हैं। आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद नवजात के शव को किसी अस्पताल से यहां लाकर नाले में डाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। संवाद