{"_id":"615f51418ebc3e2c9d70d1ce","slug":"crime-badaun-news-bly4621802144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाठेर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसाठेर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे गांव सिरसाठेर में बृहस्पतिवार शाम एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी श्यामवती (30) की करीब दो साल पहले सिरसाठेर के मनोज से शादी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सात माह पहले श्यामवती ने एक बेटी को जन्म दिया था। उस समय श्यामवती अपने मायके में थी। उसे कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। तब ससुराल के लोग वहां नहीं पहुंचे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव था। बृहस्पतिवार शाम श्यामवती का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतार लिया। उसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्यामवती का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। संवाद