फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सिरसाठेर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 08 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे गांव सिरसाठेर में बृहस्पतिवार शाम एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी श्यामवती (30) की करीब दो साल पहले सिरसाठेर के मनोज से शादी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सात माह पहले श्यामवती ने एक बेटी को जन्म दिया था। उस समय श्यामवती अपने मायके में थी। उसे कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। तब ससुराल के लोग वहां नहीं पहुंचे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव था। बृहस्पतिवार शाम श्यामवती का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतार लिया। उसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्यामवती का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed