फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

झगड़ा शांत कराने गए बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या

Thu, 07 Oct 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
जगदीश फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भक्तानगला में मंगलवार रात झगड़ा शांत कराने गए जगदीश (65) की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम आरिफपुर भक्तानगला निवासी भजनलाल का आरोप है कि मंगलवार रात उसके गांव के सर्वेश और सीताराम घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। कुुछ देर बाद उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर वीरेश मौके पर पहुंचा। उसने आरोपियों से गालीगलौज करने को मना किया। इसी बात पर दोनों आरोपी आगबबूला हो गए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। हंगामा देखकर उसके पिता जगदीश (65) वीरेश की बैठक की ओर गए । उन्होंने सर्वेश और सीताराम से गालीगलौज करने से मना किया। दोनों को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि सीताराम, उसके भाई अमरपाल, सर्वेश और अमर सिंह लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन्होंने जगदीश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। भजनलाल और उसके भाई को भी चोट आईं।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने परिवारवालों से जानकारी ली। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने रात में ही भजनलाल की तहरीर पर सीताराम, सर्वेश, अमरपाल और अमर सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण बीमारी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आरिफपुर भक्ता नगला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसमें एक बुजुर्ग मौके पर बेहोश हो गया था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शेष कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कराई जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed