फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेई समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सीजेएम नवनीत कुमार भारती ने संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में जेई, एसएसओ, लाइनमैन समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर सरौरा निवासी रामवीर पुत्र मोहनलाल ने 11 फरवरी 2021 को 156 (3) सीआरपीसी के तहत परिवाद दायर किया था। रामवीर के अनुसार घटना से चार साल पहले उसके भाई संजीव कुमार को अमित कुमार एसएसओ विद्युत उपखंड गुलड़िया, लाइनमैन सतीश कुमार उर्फ हाकिम और बादाम सिंह पुत्र श्रीराम निवासी तिगुलापुर थाना मूसाझाग ने संविदा पर लाइनमैन के पद पर लगाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि परिवादी के भाई संजीव कुमार का गांव के रामपाल पुत्र सोहन, देवेंद्र पुत्र रामपाल नत्थू पुत्र महेंद्र निवासी गांव मनिकापुर से खेत को लेकर विवाद हो गया। तभी से रामपाल, देवेंद्र और नत्थू ने संजीव को धमकी दी थी कि उसे छह महीने में जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों का उठना बैठना इन बिजली विभाग के लोगों के साथ था। 28 जनवरी 2021 को लाइनमैन सतीश कुमार उर्फ हाकिम, बादाम सिंह, एसएसओ अमित कुमार और जेई नेम कुमार ने संजीव से कहा कि महावीर का ट्यूबवेल खराब है जाकर सही कर दो। संजीव कुमार महावीर के ट्यूबेल पर पहुंचा और उसने कॉल करके लाइन शटडाउन करा दी। संजीव कुमार फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। आरोप है रामपाल, देवेंद्र और नत्थू ने एसएसओ अमित कुमार, लाइनमैन सतीश कुमार उर्फ हाकिम, बादाम सिंह और जेई नेम कुमार के साथ साठगांठ और आर्थिक लेनदेन करके लाइनमैन सतीश कुमार के फोन से संजीव को कॉल की और उससे पूछा कि वह खंभे पर तार जोड़ रहा है, जब जानकारी मिली कि वह फाल्ट ठीक कर रहा है तभी लाइन चालू कर दी गई। इससे संजीव कुमार की पोल पर करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और परिवादी पर फैसले का दबाव बनाया।

सीजेएम नवनीत कुमार भारती ने परिवादी के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद रामपाल, देवेंद्र, नत्थू, लाइनमैन सतीश कुमार उर्फ हाकिम, लाइनमैन बादाम सिंह, एसएसओ अमित कुमार, जेई वितरण उपखंड गुलड़िया नेम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed