फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बस में रिटायर्ड सिपाही के 40 हजार उड़ाए

Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
जानकारी देते रिटायर्ड दीवान मलखान सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार शाम रोडवेज बस में तीन बदमाशों ने एक रिटायर्ड दीवान की जेब से चालीस हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। रिटायर्ड दीवान ने उनका पीछा भी किया पर आरोपी हाथ नहीं आए। इस पर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी शातिरों को तलाश किया। दीवान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी मलखान सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं। शुक्रवार को वह बरेली से अपने गांव लौट रहे थे। मलखान सिंह के मुताबिक उनका नाती भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। वह उसकी फीस भरने बरेली गए थे लेकिन किसी कारणवश फीस जमा नहीं हो सका। इससे उन्होंने चालीस हजार रुपये पेंट की जेब में रख लिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह बरेली से बदायूं तक आगरा डिपो की बस से आए थे। जैसे ही वह रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे कि उनके पीछे तीन शातिर लग गए। पहले उन्होंने निजी बस में बैठने का विचार किया तो शातिर भी उनके पीछे गए। आखिर में वह रोडवेज बस में सवार हो गए। तीनों शातिर भी उनकी सीट के पास आकर बैठ गए। बस स्टैंड से रवाना हुई थी कि उनमें से एक ने उनके सामने नोट गिरा दिए। उन्होंने धक्कामुक्की करते हुए नोट उठाए। इसी दौरान उनकी जेब से चालीस हजार रुपये उन लोगों ने निकाल लिए और ज्यारत के नजदीक बस से उतरकर आंबेडकर पार्क की ओर भाग गए। जब उनका इस ओर ध्यान गया तो वह शोर मचाते हुए बस से उतर गए। उन्होंने आंबेडकर पार्क तक शातिरों को तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और अज्ञात शातिरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के कुंडल झपटे
बिसौली (बदायूं)। शुक्रवार तड़के बिसौली कस्बे में बाइक सवार उचक्कों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के कुंडल झपट लिए और मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

कस्बे की बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी अखिलेश सक्सेना प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी अर्चना रोज की तरह पड़ोसी महिलाओं के साथ दबतोरी रोड पर टहलने गईं थीं। लौटते समय खाटूश्याम कॉलोनी के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके कुंडल झपट लिए और भाग गए। इस पर अर्चना और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। उचक्कों को काफी तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इससे पहले दबतोरी रोड पर दिव्यांग युवक के 44 हजार रुपये और एक महिला की चेन लूटी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed