{"_id":"61576a3f8ebc3e8ba8043b82","slug":"crime-badaun-news-bly461542822","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। एक युवती को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई है। उसके नाम से बनाई गई फर्जी आईडी पर एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पोस्ट डाली गई है।
युवती का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। आरोपी के पास उसके आपत्तिजनक फोटो हैं। उसने युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। उस पर कई आपत्तिजनक पोस्ट की गईं हैं। एक पोस्ट सिपाही के खिलाफ डाली गई है। उसमें लिखा है कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले आरोपी और युवती का प्रेमप्रसंग चल रहा था। इससे आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। तब से वह इस तरह की हरकत करता आ रहा है। पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यहां बता दें कि कुछ समय पहले आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो चस्पा किए थे। बाद में फोटो हटवाए गए थे।
-
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की कोशिश के मामले में अभी पुलिस के पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात