फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उसावां में इरशाद नाम से चर्चित है पेपर लीक कराने वाला शाहनूर

Fri, 01 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बरेली में डीएलएड का पेपर लीक करते पकड़ा गया शाहनूर उसावां में इरशाद नाम से चर्चित है। अधिकतर लोग उसे इरशाद ही कहकर बुलाते हैं। हालांकि आरोपी पढ़ाई लिखाई और मतदान शाहनूर नाम से करता आया है। पेपर लीक कराने के आरोप में पकड़े जाने पर कस्बे के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

उसावां कस्बा निवासी शाहनूर उर्फ इरशाद पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इरशाद बीटीसी कर चुका है। वह इस समय कस्बे में एक पब्लिक स्कूल के अलावा ट्यूशन भी पढ़ाता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता के नाम करीब 30 बीघा जमीन भी है लेकिन बृहस्पतिवार को जब उसावां के लोगों ने शाहनूर के पकड़े जाने की खबर सुनी तो वह चौंक गए। क्योंकि इरशाद ने कभी कस्बे के लोगों को अपना नाम शाहनूर नहीं बताया। वह स्कूल में भी इरशाद नाम से पढ़ाने जाता था। इससे लोग उसे इरशाद नाम से ही जानते हैं। जब लोगों ने अखबार में उसका फोटो देखा तब उन्हें पता चला कि उसका नाम शाहनूर भी है। उसावां थाने में उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन

-
बात करने से कतरा रहे परिवार वाले
बरेली में पकड़े गए शाहनूर के परिवार वाले उसके बारे में कोई बात करने से कतरा रहे हैं। उसके पड़ोसी जरूर ये कह रहे हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि शाहनूर ऐसा कार्य कर रहा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed