{"_id":"6150caf68ebc3e0bc62605fb","slug":"crime-badaun-news-bly4609790142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम ताला तोड़कर नकदी, जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम ताला तोड़कर नकदी, जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
चोरी के बाद दूसरे दिन जेवरात के खाली डिब्बे देखती गृहस्वामी की बहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में शनिवार सरेशाम चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात उड़ा लिए। सभी जेवरात गृहस्वामी की विवाहित बहन के थे जो उसने छोटे भाई के निकाह में चढ़ाने के लिए दिए थे। सूचना के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
चोरी की घटना बसोमा निवासी तसब्बर अली के घर में हुई। वह बाहर मजदूरी करता है। शनिवार रात करीब 10 बजे घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरे का भी ताला टूटा था। बक्से में रखे जेवरात के खाली डिब्बे चारपाई पर पड़े देख उसे चोरी का अहसास हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तसब्बर ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले उसके छोटे भाई आमिर का निकाह हुआ था। निकाह से पहले उसने अपनी बहन शहजादी पत्नी अख्तर निवासी सहसवान के गांव सुल्तानपुर के जेवरात मांगकर चढ़ाए थे। बहन निकाह के बाद ससुराल चली गई, जेवरात बक्से में रख दिए गए थे।
तसब्बर ने चोरी गए जेवरात में सोने के करीब चार तोला वजन के दो हार, मांगपट्टी, दो चूड़ी, दो अंगूठी, कुंडल और झाले शामिल हैं। बक्से से चोर 40 हजार रुपये भी निकाल ले गए। रुपये तसब्बर के थे। हल्का दरोगा अवधेश कुमार ने गृहस्वामी से घटना के बारे में जानकारी के बाद तहकीकात शुरू कर दी है। शहजादी से भी उसके जेवरात के बारे में जानकारी की गई। पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही है। बकौल दरोगा- गृहस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है लेकिन उसने शक में दो युवकों के नाम भी बताए हैं लेकिन वह घर पर नहीं मिले। संवाद