{"_id":"614f79568ebc3eab7c7ecc90","slug":"crime-badaun-news-bly460869419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कंजुआ में शुक्रवार रात प्रेमपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक युवक बीमारी से परेशान था। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम कंजुआ निवासी 24 वर्षीय प्रेमपाल उर्फ पदम सिंह शुक्रवार को खेत पर काम करने के बहाने घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवारवालों के मुताबिक प्रेमपाल बीमारी से परेशान था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मिर्च के खेत में उसकी बाइक खड़ी मिली। परिवारवाले उसकी बाइक लेकर घर चले गए।
इधर, शनिवार सुबह कंजुआ और रूपपुरा के खेतों में उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर युवक के परिवारवाले और थाना पुलिस भी पहुंच गई। शनिवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवारवालों ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था। घर में उसका किसी से विवाद नहीं हुआ था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
---
ट्रेन से कटकर जान दी
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दबतोरी-चंदौसी रेल लाइन के बीच शनिवार को एक व्यक्ति ने टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दबतोरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उसी समय संग्रामपुर गांव के नजदीक एक व्यक्ति रेल लाइन पर आ गया और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर दबतोरी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। संवाद