फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कमरे में मिला विवाहिता का शव, परिवार वालों का हंगामा

Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी कोतवाली में पुलिस को जानकारी देते मृतका सरिता के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में मिला। उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना पूर्वाह्न 11 बजे की है। निजामपुर निवासी सतीश यादव की शादी पिछले साल मूसाझाग के गांव नगला सरौरा निवासी रामलड़ेते की बेटी सरिता (20) के साथ हुई थी। आरोप है कि सतीश और उसके परिवार वाले सरिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते सरिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को उसी के दुपट्टे से कमरे में फंदे से लटका दिया गया। बाद में मृतका के परिवार वालों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार कर कमरे में रख लिया।
विज्ञापन

जानकारी पर पिता रामलड़ेते और परिवार वाले वहां पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को भी बुला लिया। सीओ गजेंद्र सिंह ने रामलड़ेते समेत कई लोगों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामे के दौरान मृतका का पति और परिवार के कुछ लोग भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सतीश, सास सोमवती और पति के मौसेरे भाई लालाराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। उधर, ससुराल वालों का कहना है कि सरिता ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिछले दिनों भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। तब परिवार के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझा दिया था।

सरिता की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। पिछले साल ही महिला की शादी हुई थी। वादी ने तहरीर में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि दहेज में क्या मांगा गया था। उसके बयान दर्ज होने पर स्थिति साफ होगी।
- गजेंद्र सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed