{"_id":"613fa4968ebc3eca8223c186","slug":"crime-badaun-news-bly459514645","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक लाख की लूट
विज्ञापन
उझानी में लूट का शिकार रवेंद्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपये लूट लिए । लोगों को आता देख भागते बदमाशों ने फायर भी की। दहशत की वजह से संचालक समेत कोई भी बदमाशों का पीछा करने का साहस नहीं जुटा पाया। सूचना के बाद एसएसपी और सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए । बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बना दी र्गइं हैं।
लूट की घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। गंजशहीदा मोहल्ले में गोशाला के पास अनेकपाल का ग्राहक सेवा केंद्र है। वह अपने छोटे भाई रवेंद्र को भी साथ में रखते हैं। रवेंद्र ने दोपहर में अपने कार्ड से एसबीआई के एटीएम से एक लाख रुपये निकाले। रुपये बैग में रखने के बाद वह बाइक से अपने घर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र की ओर चल पड़े। घर से चंद कदम पहले से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह नहीं रुके तो एक बदमाश ने धक्का मारकर उन्हें बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे एक लाख रुपये रखा बैग छीन लिया। रवेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग आगे बढ़े तो बदमाशों ने भदरौल रोड की तरफ भागते समय दो बार हवाई फायर किए ।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसएसपी संकल्प शर्मा और सीओ गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ आ गए। उन्होंने रवेंद्र और उसके भाई अनेकपाल से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी की। रवेंद्र ने पुलिस अफसरों को बताया कि बदमाशों में एक के हाथ में तमंचा था। लाल रंग की बाइक की प्लेट पर नंबर भी नहीं था। चश्मदीदों ने भी पुलिस को यही बताया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जुट गईं हैं।
विज्ञापन
-
बैंक से ही पीछे लग गए थे बदमाश
रवेंद्र के अलावा उसके बड़े भाई अनेकपाल को ही पता था कि एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाले जाने हैं। रवेंद्र घर से अकेला ही निकला। बताया जाता है कि एसबीआई के गेट के बाहर ग्राहकों की खासी भीड़ रहती है। बैंक का गार्ड एक बार में दो-तीन ग्राहकों को ही अंदर जाने देता है, इसलिए भीड़ में कोई किसी पर शक भी नहीं कर पाता। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि भीड़ में ही शामिल बदमाशों ने उसे बैग में एक लाख रुपये रखते समय देख लिया। मार्केट में चूंकि भीड़भाड़ रहती है तो बदमाश मार्केट में घटना को अंजाम नहीं दे पाए, क्योंकि गोशाला के पास ज्यादा भीड़ नहीं रहती, ऐसे में वह जैसे ही मेन रोड से अपनी गली में मुड़ा, उसी दौरान बदमाशों को लूट का मौका मिल गया। ऐसे में समझा जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही रवेंद्र के पीछे लग गए।
-
एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया
बदमाशों को गिरफ्तार कर रकम बरामदगी के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगा दिया है। दोनों टीमें कोतवाली पुलिस को सहयोग करेंगी। क्राइम ब्रांच की टीम ने रवेंद्र से पूरी जानकारी ली है। रवेंद्र और उसके भाई अनेकपाल के सेलफोन नंबर भी सर्विलांस टीम ने ले लिए हैं। दोनों के मोबाइल नंबरों पर घटना से पहले किन-किन लोगों की बात हुई, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
-
बैंक संचालक के घर में चार साल पहले भी हुई थी लूट
गंजशहीदा मोहल्ले में रहने वाले अनेकपाल और रवेंद्र कादरचौक क्षेत्र के गांव कुड़ाशाहपुर के मजरा बबूलनगला के मूल निवासी हैं। गोशाला के पास वह जिस निजी घर में रहते हैं, उसी के बाहर दुकान में ग्राहक सेवा केंद्र है। करीब चार साल पहले बदमाशों ने अनेकपाल और उसके परिवार को कमरे में बंद करके लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस उस घटना का वर्कआउट कर चुकी है लेकिन जेवरात की बरामदगी अब तक नहीं हो पाई है। संवाद