{"_id":"613bb0b68ebc3edadd1cb506","slug":"crime-badaun-news-bly459198658","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कॉल, न ओटीपी, साइबर अपराधियों ने खाते से 17 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कॉल, न ओटीपी, साइबर अपराधियों ने खाते से 17 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां व्यक्ति को न कॉल की गई और न ही ओटीपी नंबर मांगा गया। इसके बावजूद उसके खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर उक्त व्यक्ति ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी समीर मिश्रा पुत्र शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका खाता एसडीएफसी बैंक में है। सात सितंबर को उनके मोबाइल पर एक-एक करके कई मेसेज आए। वह तुरंत बैंक आए लेकिन तब तक उनके खाते से 17 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। इससे उन्होंने उनके खाते पर रोक लगा दी। जांच की गई तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने उनके खाते से दिल्ली में रुपये निकाले हैं। इसकी जांच एचडीएफसी बैंक के अधिकारी कर रहे हैं लेकिन इसमें हैरानी की बात ये रही कि न तो उनके नंबर पर कॉल आई और न ही उनसे ओटीपी नंबर मांगा गया। इसके बावजूद उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने इस संबंध में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। संवाद