फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

इस्लामनगर में बंद मकान से दो लाख की चोरी

Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर कस्बे में सब्जी मंडी के नजदीक एक बंद मकान से करीब दो लाख की चोरी हो गई। मकान मालिक रविवार शाम बरेली से लौटे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

कस्बा में सब्जी मंडी के नजदीक रहने वाले अनिल शर्मा अपने बेटे के साथ बरेली में रहते हैं। इस कोरोना संक्रमण से उनकी पत्नी और मां की मृत्यु हो गई थी। इससे वह कभी-कभी इस्लामनगर आ जाते थे। वह करीब पंद्रह दिन पहले कस्बे से बरेली गए थे। तब से उनके घर पर ताला पड़ा हुआ था। रविवार शाम अनिल शर्मा इस्लामनगर आए और उन्होंने अपना घर खोलकर देखा तो चौक गए। उनके घर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। उनके घर से बैटरी, इन्वर्टर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। अनिल शर्मा के मुताबिक घर की हालत देखकर लग रहा है कि चोर कई दिन से उनके घर में आ रहे हैं। उनके घर को आराम से खंगाला गया है। उनका मकान तीन मंजिल है। चोरों ने तीनों मंजिल पर सभी कमरों के ताले तोड़े हैं। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed