{"_id":"6133d1058ebc3ea75b225009","slug":"crime-badaun-news-bly4585593138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में दवा लेने आई एक युवती से कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी कर्मचारी मौके से भाग गया। इस संबंध में युवती ने पुलिस से शिकायत की है वहीं कर्मचारी खुद को बेकसूर बता रहा है।
मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। उस दौरान सिविल लाइंस इलाके से एक युवती दवा लेने के लिए जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग आई थी। युवती ने अपना पर्चा बनवाया और डॉक्टर से दवा लिखवाई। इसी दौरान विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। युवती ने परिसर में काफी हंगामा कर दिया। शोरशराबा सुनकर कई लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस पहुंच गई। उससे पहले कर्मचारी दूसरे गेट से निकलकर भाग गया। काफी देर इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि आरोपी कर्मचारी शनिवार को भी क्षय रोग विभाग में नहीं पहुंचा। इधर, अधिकारियों को कॉल करके आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
- जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी। इस संबंध में तहरीर आने की सूचना नहीं है। पुलिस से जांच के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी