फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सोमवती हत्याकांड में पति और ससुर को जेल भेजा

Fri, 03 Sep 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के घटबेहटी गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसमें महिला की सास और ननद गिरफ्तार नहीं हुईं हैं। वह अपनी रिश्तेदारी में चली गईं हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात घटबेहटी गांव में सोमवती उर्फ शिवानी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना पर जब आसपास के लोग पहुंचे तब ससुरालवालों ने बताया कि सोमवती को कोई व्यक्ति गोली मारकर गया लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तब ससुरालवालों ने बताया कि सोमवती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ससुरालवालों ने शव को कमरे से निकालकर बाहर रख लिया था और केस मोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सोमवती के पिता सतीश यादव नहीं माने। उन्होंने महिला के पति देवेंद्र, ससुर नरसिंह, सास लीलावती और ननद जावित्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने बुधवार दोपहर के समय महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर शाम ससुराल वालों और तमाम रिश्तेदारों ने विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति देवेंद्र और ससुर नरसिंह को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लीलावती और जावित्री की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed