फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

थाने की पंचायत से निकले ग्रामीण की लाश मिली, हाईवे पर ढाई घंटे जाम

Fri, 03 Sep 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। थाने से एक बाइक चोरी के मामले में पंचायत करके निकले सवगा गांव निवासी धर्मपाल (55) का शव बुधवार रात बदायूं-बिजनौर हाईवे पर पड़ा मिला। बेटे ने उसी पंचायत में शामिल गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिवारवालों ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों को खुद के हवाले करने की मांग की। उन्हें समझाकर ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

बुधवार को सगवा गांव का युवक बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। उसी मामले में धर्मपाल (55), उनका बेटा चरन सिंह, लीलाधर, हरिओम और राजेंद्र आदि इस्लामनगर थाने गए थे। पुलिस के मुताबिक थाने में अन्य लोग बैठे रह गए थे लेकिन धर्मपाल बाइक लेकर अपने गांव को निकल गए। गांव से कुछ दूर मजार के पास उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर तमाम लोग पहुंच गए। पीछे से चरन सिंह भी आ गया। उसने लीलाधर, हरिओम और राजेंद्र पर धर्मपाल को किसी वाहन से कुचलवाकर हत्या कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ये सुना तो आरोपियों को थाने से बाहर निकलने ही नहीं दिया। पुलिस ने रात में ही धर्मपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद चरन सिंह की तहरीर पर हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर धर्मपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवारवाले शव लेकर शाम के तीन बजे गांव पहुंचे। उन्होंने अपने घर के बाहर बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह, इस्लामनगर इंस्पेक्टर बच्चू सिंह और बिल्सी पुलिस पहुंच गई। करीब ढाई घंटे तक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान परिवारवालों ने तीनों आरोपियों को मौके पर लाने की मांग की। मौके पर पहुंचे कुलदीप गुप्ता ने भी पुलिस का सहयोग किया। उन्होंने परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत किया। तब कहीं परिवार वाले उनके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोले- हम हादसे के दौरान थाने में मौजूद थे-सूत्रों के मुताबिक जिस दौरान धर्मपाल के साथ हादसा हुआ, उस दौरान मामले में नामजद आरोपी लीलाधर, हरिओम और राजेंद्र थाने में मौजूद थे। थाने में बैठे आरोपियों ने भी मीडिया से यही बात कही। इससे पुलिस भी इस मामले को हादसा मान रही है। इसके बावजूद पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट जैसी चोटों की पुष्टि
-धर्मपाल के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई। बाद में उनका सिर कुचल दिया गया। इससे उनकी मौत हो गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार परिवारवालों के आरोप कुछ बेदम लग रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट जैसी चोटों की पुष्टि हुई है।

धर्मपाल की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है लेकिन परिवारवालों ने जो तहरीर दी उसके अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई। तीनों आरोपी थाने में हैं। वह हादसे के दौरान भी थाने में मौजूद थे। इसके बावजूद मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। -अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed