फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत दस के खिलाफ एफआईआर

Thu, 02 Sep 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। पुलिस ने कुंवरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता के पति संजय गुप्ता समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर ग्राम देवता की जमीन अवैध रूप से कब्जाने और पुजारी से मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन

कुंवरगांव कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी पुजारी सैदू सिंह के मुताबिक उनके वार्ड में ग्राम देवता का मंदिर है। इस मंदिर के नाम 0.3040 हेक्टेअर जमीन खाली पड़ी है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता के पति संजय गुप्ता ने कब्जा कर लिया और उसके बाद कस्बे के हरिशंकर, लल्लू, विजय, सुखलाल और देवीराम को प्लाटिंग करके बेच दी। इसके बारे में उन्हें तब पता चला, जब एक माह पहले 31 जुलाई को ये लोग उस जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे सैदू सिंह ने निर्माण का विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसमें उनके गंभीर चोटें भी आईं।
विज्ञापन

इसकी सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन संजय गुप्ता के कहने पर पुलिस उल्टे सैदू सिंह को पकड़कर ले गई थी। पांच घंटे तक उन्हें थाने में बैठाए रखा। मरहम पट्टी तो दूर उनका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया। बाद में जबरन फैसलानामा लिखवाकर लिया गया। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। दूसरे दिन उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। बुधवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संजय गुप्ता समेत सभी दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed