फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट

Wed, 01 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक छात्रा को बदनाम करने की कोशिश की गई। खुराफातियों ने फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे सन्न रह गए। उन्होंने मंगलवार को एसपी सिटी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। परिवारवालों के मुताबिक उसकी फेसबुक पर आईडी बनी है। वह शहर के एक विद्यालय में पढ़ती है। कुछ खुराफातियों ने उसकी फेसबुक आईडी से फोटो चोरी करके उसके ही नाम से दूसरी फेक आईडी बना ली। फिर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट की गईं। आईडी से एक लड़के का नाम भी जोड़ा गया। प्रोफाइल फोटो के रूप में छात्रा का फोटो लगाया गया, जबकि स्क्रीन पर उस युवक का फोटो लगाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह लड़का भी गांव का रहने वाला है। हालांकि परिवारवालों के पूछने पर युवक ने आईडी बनाने से इनकार कर दिया। इससे परिवार वाले और परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि हाल ही में इस आईडी पर छात्रा का फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जब परिवार वालों को इसके बारे में पता चला तो वह सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्होंने एसपी सिटी से कार्रवाई कराने को कहा।

-
कुछ लोग कार्यालय आए थे। उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में तहरीर दी है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed