{"_id":"612e882d8ebc3e7a144a9e2b","slug":"crime-badaun-news-bly458124066","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर महिला ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में सोमवार रात एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
सोमवार रात थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी रंजीत कुमार की पत्नी वीरावती (30) ने अपने घर के बरामदे में साड़ी का फंदे से लटकर जान देदी। परिवार वाले मंगलवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने महिला का शव फंदे से लटका देखा। परिवार वालों ने सूचना दी तो गांव के काफी संख्या में लोग आ गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति रंजीत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह जब भी गांव आता है तो शराब पीकर गालीगलौज करता है। इससे परिवार में कलह होती थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद