{"_id":"612e86bd8ebc3e79fa1acc7b","slug":"crime-badaun-news-bly458123678","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पेड़ों को अवैध रूप काट रहे लकड़कट्टे वाहन छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पेड़ों को अवैध रूप काट रहे लकड़कट्टे वाहन छोड़कर भागे
विज्ञापन
चंदोई से बरामद लकड़ी तस्करों की कार।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। गांव चंदोई में सोमवार रात आम के बाग में अवैध रूप से कटान कर रहे लकड़कट्टे पुलिस के आने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
गांव चंदोई में काफी पुराना आम का एक बाग है। यहां सौ से ज्यादा आम के हरे पेड़ों के साथ अन्य प्रजातियों के पेड़ भी है। सोमवार को कई लकड़ी तस्कर बाग काटने पहुंच गए। यहां कटान शुरू कर दिया। किसी ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर बच्चू सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही पेड़ काट रहे लोगों को सूचना मिल गई। वे मौके से भाग गए। मौके पर मिले वाहनों को पुलिस साथ ले गई है। गांव वालों का कहना है कि लकड़ी तस्कर इससे पहले काफी पेड़ काटकर ले जा चुके थे। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि देर रात अवैध कटान की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। कटान कर रहे लोग भाग गए। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वन विभाग की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद