{"_id":"612d2c0e8ebc3eb7806b41ca","slug":"crime-badaun-news-bly4580161166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्याकर लटकाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्याकर लटकाया गया
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते दानवीर के परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार शाम शहर की मधुवन कॉलोनी में फंदे से लटके मिले युवक के परिवारवालों ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक का एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इससे उन्होंने हत्याकर युवक का शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी में रविवार शाम दानवीर (26) पुत्र हाकिम सिंह अपने घर में फंदे से लटका मिला था। परिवारवाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने घर ले गए। देर रात उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके दानवीर की हत्याकर शव को फंदे से लटका दिया है।
पंकज ने बताया कि उसके भाई दानवीर का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे लड़की के परिवारवाले खफा थे। उन्होंने रविवार शाम दानवीर को हत्याकर फंदे से लटका दिया और मौके से भाग गए। इस पर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। संवाद