फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दो प्रांतों के बदमाशों के साथ की थी कारोबारी की हत्या

Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
कारोबारी राकेश गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करते सीओ और पीछे खड़े तीनों आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर पुलिस ने सराफ व कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक पश्चिम बंगाल और दूसरा राजस्थान का रहने वाला है। जबकि मुख्य आरोपी अलापुर निवासी सुमित है। यह बात भी सामने आई है कि राकेश गुप्ता पर आरोपी सुमित के साढ़े चार लाख रुपये आ रहे थे। जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने योजना बनाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हजरतपुर में सराफ व कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय बताया गया था कि कारोबारी की दुकान पर दो बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने कारोबारी से कपड़ा दिखाने को कहा। जैसे ही कारोबारी ने कपड़ा निकाला बदमाशों ने उनको गोली मार दी और मौके से भाग गए। इस मामले में पकड़े गए सुमित से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही राकेश गुप्ता को गोली मारी थी। सुमित गुप्ता कारोबारी राकेश गुप्ता के परिवार की एक युवती से शादी करना चाहता था। इसके अलावा उसके राकेश गुप्ता पर साढ़े चार लाख रुपये भी आ रहे थे। वह अपने रुपये लेना चाहता था लेकिन राकेश का रुपये देने का मन नहीं था। इस पर उसने अपने दोस्त पश्चिम बंगाल के बागडोगरा निवासी अमन वर्मा और राजस्थान प्रांत के चुरू जिले के सरदारनगर निवासी श्रीराम सोनी को बुुलाया। फिर शुक्रवार रात राकेश की दुकान पर पहुंचकर उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इस खुलासे पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी और उनकी टीम को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुमित की आरोपियों से दिल्ली में हुई थी मुलाकात
जिन हत्यारोपियों के सहयोग से सुमित ने राकेश गुप्ता की हत्या की। उनसे सुमित की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। दरअसल सुमित दिल्ली में रहकर काम करता था। वहीं अमन वर्मा और श्रीराम सोनी भी काम करते थे। तीनों की वहीं मुलाकात हुई। इससे उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई।

-
राकेश गुप्ता हत्याकांड के तीनों आरोपी पकड़े गए हैं। उन्होंने कबूल कर लिया है कि उन्होंने ही हत्या की थी। मुख्य आरोपी सुमित है। उसका कहना है कि राकेश गुप्ता पर उसके साढ़े चार लाख रुपये आ रहे थे। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। - बलदेव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed