{"_id":"612bd92a8ebc3e2f7302f9cc","slug":"crime-badaun-news-bly4579141184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का धर्म परिवर्तन कर निकाह का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का धर्म परिवर्तन कर निकाह का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। खुद को शाहजहांपुर जिले की निवासी बता रही एक युवती ने वीडियो वायरल कर वजीरगंज के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि फुसलाकर लाने के बाद जबरन निकाह कर मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी ऐसे मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रविवार शाम से एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती दुपट्टे से मुंह ढांककर बोल रही है। युवती के मुताबिक वह शाहजहांपुर की रहने वाली है। छह महीने पहले वजीरगंज इलाके में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले आया था। यहां आरोपी ने उसके साथ निकाह किया। सप्ताह भर बाद से ही मांस खाने को दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपी समेत उसके परिवार ने युवती का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ अक्सर मारपीट भी की जाती है। जबकि वह गर्भवती भी है लेकिन ससुरालवाले गर्भपात का दबाव बना रहे हैं। वीडियो कब का है, इसको लेकर भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ऐसा मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। फिर भी वीडियो लेकर सत्यता की जांच कराई जाएगी। संवाद