{"_id":"612a8ca78ebc3e61d82f625d","slug":"crime-badaun-news-bly4578336146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने चौकीदार को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने चौकीदार को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज इलाके के समरेर गांव की साप्ताहिक बाजार में एक सांड़ ने चौकीदार को पटककर मार डाला।
समरेर निवासी 58 वर्षीय लालमन शर्मा उसी गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में चौकीदारी करते थे। वह शुक्रवार रात बाजार में चारपाई पर लेटे थे। तभी एक सांड़ घूमता हुआ लालमन के पास पहुंचा और उन पर अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने लालमन को सींगों पर उठाने के बाद जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास घरों में सो रहे लोग जागने के बाद लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक सांड़ लालमन को गंभीर रूप से घायल कर चुका था।
ग्रामीणों ने डंडे मारकर जैसे-तैसे सांड़ को भगाया। इसका पता लगने पर लालमन के परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। परिजन लालमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई।