{"_id":"61293f4b8ebc3ef16477badf","slug":"crime-badaun-news-bly4577196160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की बहन और पूर्व प्रधान से 40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की बहन और पूर्व प्रधान से 40 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली के दो जालसाजों ने कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अवधेश राठौर की बहन और लभारी गांव के पूर्व प्रधान पंकज मिश्रा से जमीन में दबी दौलत दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ठग ली। दोनों जालसाज पिछले तीन माह से उनके संपर्क में थे और खुद को तांत्रिक बताकर उन्हें जमीन में दबी दौलत दिलाने का लालच दे रहे थे। बृहस्पतिवार को ठग पूर्व प्रधान से 81 हजार रुपये लेने पहुंचे थे तभी पकड़े गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ठगों को जेल भेज दिया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी पूर्व प्रधान पंकज मिश्रा और उनके भाई जितेंद्र मिश्रा का सीमेंट की ईंटें बनाने का प्लांट है। पंकज मिश्रा के मुताबिक तीन माह पहले उनके पास बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज गौंटिया निवासी सैय्यद आया था। उसने खुद को बड़ा तांत्रिक बताया और कहा कि उसे निजाम साहब कहते हैं। सैय्यद ने कहा कि तुम्हारे प्लांट में बहुत बड़ा खजाना छिपा है। उन्होंने हवाई बातें करके ऐसे सपने दिखाए कि पूर्व प्रधान और उनके भाई झांसे में आ गए। करीब एक माह पहले सैय्यद ने प्लांट के अंदर जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। फिर सभी कर्मचारियों और पूर्व प्रधान को बाहर निकाल दिया। सैय्यद ने कहा कि वह जब बुलाएगा तभी पूर्व प्रधान को आना होगा। उसने रात 12 बजे पूर्व प्रधान को प्लांट में बुलाया। कुछ मिट्टी हटाकर उसने पूर्व प्रधान को दिखाई। उस गड्ढे में सोने के जैसा कुछ चमक रहा था। सैय्यद बोला - अभी इसे नहीं निकाल सकते। अगर छुआ तो घर में किसी की मौत हो जाएगी।
इस बीच सैय्यद ने पूजा के नाम पर पूर्व प्रधान से रुपये ठगे। कुल मिलाकर अब तक पूर्व प्रधान से 25 लाख रुपये ठगे जा चुके थे। इधर, इन्हीं ठगों ने कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक अवधेश राठौर की बहन बारादरी इलाके में रहने वाली ज्योति से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें अलमारी में ढाई करोड़ रुपये आने का झांसा दिया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सैय्यद अपने साथी बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव ओला जागीर निवासी सलीम के साथ बकाया 81 हजार रुपये लेने पूर्व प्रधान के पास पहुंचा। इस रकम के बाद उसने सोने की चॉकलेट देने को कहा था। इस बीच पूर्व प्रधान को ठगी का अहसास हो गया था। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास सोने के वर्क लगी चॉकलेट बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को दोनों ठगों को जेल भेज दिया गया।