फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पैगंबर की पत्नी का फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
उसहैत। फेसबुक पर पैगंबर की पत्नी का फोटो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारीखेड़ा गांव निवासी देवपाल उर्फ देव सिंह पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान रामवीर सिंह कश्यप की फेसबुक आईडी से भी शेयर की गई थी। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि पोस्ट करने वाला मुख्य आरोपी देव सिंह है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सपा जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह कश्यप की फेसबुक पर पैगंबर की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो शेयर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रामवीर सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को ओमवीर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस बीच सपा ने रामवीर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान रामवीर ने बताया कि उनके फोन से किसी अन्य व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि देव सिंह ने पैगंबर की पत्नी के फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट बनाई थी। उसका रामवीर सिंह के घर आना-जाना भी था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed