{"_id":"6127e9a68ebc3e79bd4a7afb","slug":"crime-badaun-news-bly4575953182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस ने महिला के पति को पकड़ लिया। बाद में महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा निवासी रामभजन ने करीब सात साल पहले अपनी बेटी सुभाषा (25) की शादी बाबा कॉलोनी के सूरज के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि सूरज आए दिन सुभाषा के साथ मारपीट करता था। वह बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पहले उसने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। एक बार उसने तेजाब भी डाल दिया था। परिवार वाले फिर भी चुप रहे। बृहस्पतिवार सुबह उसने सुभाषा की हत्या कर दी। मायके वालों को दूसरे लोगों ने सूचना दी। तब वह बाबा कॉलोनी पहुंचे।
उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मायके वालों और सूरज के साथ नोकझोक हो गई। इस पर पुलिस ने सूरज को पकड़कर थाने भेज दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।