{"_id":"6126981f8ebc3e79ad28d04b","slug":"crime-badaun-news-bly4574841115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने जिला उपाध्यक्ष को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने जिला उपाध्यक्ष को पार्टी से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सपा के जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह के पैगंबर की पत्नी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर शेयर करने का मामला गर्माता जा रहा है। बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने सपा से रामवीर को निष्कासित कर दिया है। बुधवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी ने एसएसपी से तीन दिन में कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने को कहा है।
थाना उसहैत के गांव वारीखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान रामवीर सिंह को कुछ दिन पहले ही सपा में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। मंगलवार को रामवीर सिंह ने फेसबुक पर पैगंबर की पत्नी का आपत्तिजनक फोटो शेयर किया था। मौखिक शिकायत के आधार पर उसहैत पुलिस ने रामवीर सिंह कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया गया था। एसडीएम कोर्ट से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया।
बुधवार सुबह मामला चर्चा में आया तो पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एसएसपी से बात की। दोपहर में शाह अल्वी ऐसोसिएशन के यूथ अध्यक्ष शीराज अल्वी ने ज्ञापन देकर रामवीर सिंह कश्यप के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शीबू खान, सलमान अल्वी, आसिफ, अखलाक, शाहरूख, अनस, आगाज, रिजवान, मौलाना, मजहर, मुजीब आदि रहे। मामला गरमाने पर बैकफुट पर आई सपा ने तत्काल रामवीर सिंह कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया। शाम को उसहैत थाने में वार्ड नंबर पांच निवासी अकबर की ओर से रामवीर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। हालांकि, शाम तक रामवीर सिंह कश्यप की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पोस्ट बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग
पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने रामवीर सिंह कश्यप को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि मंगलवार को उसहैत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की। उन्होंने संबंधित पोस्ट को किसने तैयार किया और धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए किसने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ खुराफाती विधानसभा चुनावों से पहले धार्मिक माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे में कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने भी जताया रोष
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी ने पैगंबर की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने को लेकर नाराजगी जताई और एसएसपी संकल्प शर्मा को पत्र लिखकर तीन दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। पत्र में कहा गया है कि आपत्तिजनक फोटो शेयर करने से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
मंगलवार को इस मामले में तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। बुधवार को तहरीर मिली तो रामवीर सिंह कश्यप के खिलाफ आईटी एक्ट व संबंधित धाराओं में रिपोर्ट लिख ली गई। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
धार्मिक भावनाओं को भड़काने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले रामवीर सिंह कश्यप को सपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस तरह के पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष