{"_id":"6123f0f68ebc3e79d06948b3","slug":"crime-badaun-news-bly457272150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल, सामने आए गुनाहगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल, सामने आए गुनाहगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जरीफनगर इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीस दिन पहले आत्महत्या कर चुकी 17 वर्षीय किशोरी का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ है। परिजन ने किशोरी के चचेरे भाई और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को पकड़ भी लिया है। उस पर किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। उसकी हरकतों से तंग आकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी।
मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीस दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खा लिया था। परिवार ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया था। दो दिन पहले किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो परिवार के पास पहुंचा तो सभी सन्न रह गए। उन्होंने वीडियो में दिख रहे गांव के युवक की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि एक माह पहले सगे चचेरे भाई ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। उसी वीडियो के जरिये वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। दो दिन पहले उसने आपत्तिजनक वीडियो दोस्तों को व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामला खुल गया । पुलिस ने भाई की ओर से किशोरी के चचेरे भाई और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मोबाइल देकर किशोरी की युवक से कराई बात और रिकॉर्ड कर लिया
जरीफनगर इलाके में किशोरी की मौत के बाद वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पकड़े गए आरोपी चचेरे भाई के इरादे नेक नहीं थे। आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर किशोरी को धमका रहा था। किशोरी इसका विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी मोबाइल नहीं चलाती थी। उसे चचेरे भाई ने ही मल्टीमीडिया मोबाइल दिया था। किशोरी का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में चचेरे भाई को अच्छी तरह जानकारी थी। वह किशोरी के प्रेमी का दोस्त भी है। करीब एक माह पहले चचेरे भाई ने किशोरी को प्रेमी से बात करने के लिए मोबाइल दिया था। किशोरी ने परिवार से नजर बचाकर प्रेमी से वीडियो कॉल की थी।
बताते हैं कि मोबाइल में रिकार्डर लगा था। बातचीत के दौरान किशोरी और उसके प्रेमी के बीच कुछ आपत्तिजनक हरकतें हुईं जो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गईं। बातचीत करने के बाद किशोरी ने मोबाइल चचेरे भाई को लौटा दिया। जब आरोपी ने मोबाइल में वीडियो देखी तो किशोरी को दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह संबंध बनाने के लिए किशोरी पर दबाव बना रहा था। जब किशोरी नहीं मानी तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस डर से किशोरी ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी वायरल कर दी।
घुट-घुटकर जी रही थी किशोरी
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी को दस दिन सबसे ज्यादा भारी पड़े। प्रेमी से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात करने के बाद जैसे ही आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वैसे ही किशोरी का एक-एक दिन मुश्किल से कट रहा था। परिवार वालों के मुताबिक वह सुधबुध खो बैठी थी। तब वह लोग नहीं समझ पा रहे थे कि उसको क्या समस्या हुई है। उसके इलाज और मौत के वक्त लगा कि उसने कुछ खा लिया है। पर ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं हो सकी, जिससे परिजन पोस्टमार्टम कराते या पुलिस से शिकायत करते। वीडियो वायरल हुआ तो परिवार को हकीकत पता लगी।