फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ससुराल के नजदीक पेड़ से लटका मिला ड्राइवर का शव

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल सहसपुर आए ड्राइवर अजय कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव के नजदीक एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। अजय कुमार अपनी पत्नी को बुलाने आया था। जहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम वैन निवासी अजय कुमार उर्फ पप्पू (45) अपने गांव के ही ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। उनके बेटे अरुण कुमार के मुताबिक करीब आठ दिन पहले अजय कुमार और मां हरदेवी के बीच विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर मां मायके सहसपुर गांव चली गईं। बृहस्पतिवार को अजय कुमार उन्हें बुलाने गया था। जहां उनका हरदेवी से विवाद हुआ। हरदेवी ने अजय कुमार के साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे वह सहसपुर गांव से चला आया। शुक्रवार सुबह गांव के नजदीक एक पाकड़ के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोग जब उधर से गुजरे तो उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद अजय कुमार के ससुराल वाले और परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उनका शव फंदे से उतरवाया। उसके बाद दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया। सीओ अनिरुद्द सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इससे अजय कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed