फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फर्रुखाबाद हाईवे पर कपड़े से भरे ट्रक में लगी आग

Fri, 20 Aug 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
आग लगने से जला कपड़ा। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर / म्याऊ (बदायूं)। शुक्रवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सूरत से कपड़ा लेकर आ रहे ट्रक में आग लग गई। जिससे उसमें पीछे भरा काफी कपड़ा जल गया। ड्राइवर केबिन से कूद गया। मौके पर आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा में बुधवार रात करीब ढाई बजे मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर सूरत से कपड़ा लेकर आ रहे बंद बॉडी के ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखा कि ट्रक में पीछे भरी कपड़े की कई गांठें जल रहीं थीं। ड्राइवर केबिन से कूद गया था। चीता पुलिस के सिपाही अंश ने तत्काल थाने और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर आई फायर ब्रिगेड ने सुबह तक पूरी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस मुरादाबाद निवासी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर ही ट्रक का मालिक है। उसने कपड़े की गांठें गुजरात के सूरत से बिहार ले जाने के लिए बुकिंग ली थी। उसी ने अधिकतर कपड़े की गांठें रामपुर के ही किसी कपड़ा कारोबारी को लाखों रुपये में बेच दीं। कुछ कपड़े की कतरन की गांठे रामपुर से डाल लाया। नुकसान दिखाने को उसमें आग लगा दी। पुलिस टीम रामपुर और सूरत तक कनेक्शन जोड़कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलते ट्रक में आग की सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग से कुछ कपड़ा जल गया था। घटना के बारे में कुछ क्लू मिले हैं। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। सच्चाई जल्दी ही सामने आ जाएगी।
- बलदेव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed