{"_id":"611e9b938ebc3e79dc6b2e90","slug":"crime-badaun-news-bly4568807165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे में मिली रकम से लगातार पी शराब, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे में मिली रकम से लगातार पी शराब, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर कला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
डहरपुर निवासी 40 साल के ग्रामीण की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। तीन दिन पहले ग्रामीण को कुत्ते ने काट लिया था। परिवार वाले कुत्ता काटने से मौत होने की बात कह रहे थे। जबकि मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि शख्स शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले गंगा एक्सप्रेस वे में उसकी कुछ जमीन चली गई थी। उसे हाल ही में मुआवजे के रूप में 80 हजार रुपये मिले थे। वह तीन दिन से लगातार शराब पी रहा था। सीओ बलदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। संवाद